Rohit Sharma: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा! संन्यास की कर सकते हैं...
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट से संन्यास हो सकता है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब एक नई चर्चा यह चल रही हैं की 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल कॅरियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। अब इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, भारतीय चयनकर्ता अब भविष्य की टीम तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चयनकर्ता 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं और वह इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम में आगे जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि चयनकर्ता अब युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लगातार मौके देना चाहते हैं। इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में दो शतक लगाने वाले जायसवाल को चयनकर्ता आगामी करीब 20वनडे मैच खिलाने की योजना बना रहे हैं। जिससे वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा बन सकें। रोहित शर्मा के टीम में होने से उन्हें नियमित मौके मिलना मुश्किल हो सकता है।
pc- indianexpress.com






