RSSB 4th Grade: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट जारी, देख सकते हैं आप भी
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सीधी भर्ती 2024 परीक्षा दी हैं तो इसका रिजल्ट जारी होने के बाद अब डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित होने वाले 1 लाख 41 हजार अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। कोई भी ओएमआर शीट चेक कर सकते है।
अगले 1 महीने तक कोई भी देख व डाउनलोड कर सकता है, ओएमआर शीट आरएसएसबी के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से किये गए ट्वीट के मुताबिक भर्ती डीवी में शॉर्टलिस्ट हुए 1 लाख 41 हजार कैंडिडेट्स की ओएमआर शीट्स पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इन सबको अगले एक महीने तक कोई भी, कितनी बार भी देख सकता है और डाउनलोड भी कर सकता है।
राजस्थान ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से कुल 53749 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/ अधीनस्थ कार्यालयों के लिए 53121 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए 34 पद और शासन सचिवालय से प्राप्त रिक्त पदों के तहत 594 पद आरक्षित हैं।
pc- adda247.com





