Russia-Ukraine: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे से पहले रूस पर बड़ा हमला, पुतिन ने कहा-यूक्रेन की हार तक कोई शांति वार्ता नहीं
- byShiv
- 22 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध पिछले कुछ दिनों से ज्यादा गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। इस जंग को शुरू होने के बाद पहली बार रूस पर यूक्रेन ने सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूसी अधिकारियों ने बताया कि रूसी वायु रक्षा बलों ने राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर किए गए 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है।
रूस के मुताबिक, राजधानी में यूक्रेन का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट किए। इनमें से 11 मॉस्को के अलावा अन्य चार शहरों पर भी दागे गए। रूसी शहरों में यू्क्रेन की लगातार घुसपैठ से पुतिन तिलमिला गए हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यूक्रेन की हार नहीं हो जाती, तब तक कोई शांति चर्चा नहीं होगी। पिछले कुछ दिनों से यूक्रेनी सेना रूस में घुसकर हमला कर रही है। बता दें की कल 23 अगस्त को पीएम मोदी भी यूक्रेन का दौरा करने जा रहे है।
pc-pc - www.politico.eu