Russia-Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सांता क्लॉज से मांगी पुतिन की....वीडियो भी किया जारी

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के मौके पर देशवासियों के लिए एक संदेश जारी किया है। वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने युद्ध की मार झेल रहे अपने लोगों की हौसला अफजाई की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील भी की है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह संदेश किसी और वजह से चर्चा में है। इस संदेश में जेलेंस्की ने कथित तौर पर सांता क्लॉज से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत मांगी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, रूस ने हमें कई दर्द दिए। लेकिन वह उस चीज पर कब्जा करने या बमबारी करने में सक्षम नहीं है जो सबसे ज्यादा मायने रखती है। वह है हमारा यूक्रेनी दिल, एक-दूसरे पर हमारा विश्वास, और हमारी एकता।

जानकारी के अनुसार पुतिन का नाम लिए बिना जेलेंस्की ने कहा, “आज, हम सभी एक ही सपना देखते हैं। और हम सभी एक ही इच्छा रखते हैं। उसका नाश हो... हममें से हर कोई अपने मन में ऐसा सोच सकता है। लेकिन जब हम भगवान की ओर मुड़ते हैं, तो निश्चित रूप से, हम कुछ बड़ा मांगते हैं, हम यूक्रेन के लिए शांति मांगते हैं। हम इसके लिए लड़ते हैं, हम इसके लिए प्रार्थना करते हैं, हम इसके हकदार हैं।

pc- cnn.com