Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन यु़द्ध हो सकता हैं खत्म, ट्रंप-जेलेंस्की के बीच 3 घंटे हुई चर्चा, 95 फीसदी मुद्दों पर बनी सहमती
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच रविवार को रूय यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर उम्मीदें तेज हो गई हैं, दोनों नेताओं ने कहा है कि युद्ध खत्म करने के समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, हालांकि अब भी एक-दो ऐसे मुद्दे हैं जो सबसे ज्यादा उलझे हुए हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह बातचीत अमेरिका के फ्लोरिडा में ट्रंप के मार ए लागो रिसॉर्ट में हुई, जहां दोनों नेताओं ने करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की और बाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
खबरों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ ही हफ्तों में यह साफ हो जाएगा कि शांति वार्ता सफल होगी या नहीं। उनके मुताबिक बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और दोनों पक्षों के बीच भरोसा बढ़ा है। जेलेंस्की ने भी इसे सकारात्मक बैठक बताया और कहा कि शांति के ढांचे पर अहम सहमति बन चुकी है।
pc- BBC






