Russia-Ukraine War: ट्रंप रूस-यूक्रेन से बहुत ज्यादा निराश, कहा- अब दोनों से कोई बात नहीं...
- byShiv
- 12 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब ट्रंप झुंझला गए है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन में शांति को लेकर हो रही बातचीत से बेहद निराश हैं। यहां तक कि अब इस बारे में कोई और बात नहीं करना चाहते। ट्रंप की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लेविट ने कहा, राष्ट्रपति इस युद्ध के दोनों पक्षों से बहुत ज्यादा निराश हैं। वह और बात नहीं चाहते। वह एक्शन चाहते हैं। वह चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो जाए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके पहले कीव ने कहा था कि वॉशिंगटन अभी भी चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के अपने प्लान के तहत उस पर अपने बड़े इलाके रूस को देने के लिए दबाव बना रहा है।
खबरों की माने तो यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कई ऐसी बाते कही हैं जिनसे ऐसा लगा कि पिछले महीने कीव और मॉस्को को 28 पॉइंट प्लान भेजने के बाद वॉशिंगटन का इस पर अपनी स्थिति में बहुत कम बदलाव आया है।
pc- oneindia





