Russia-Ukraine war: ट्रंप के फोन करते हैं शुरू हो सकता हैं रूस-युक्रेन के बीच सीजफायर, पुतिन के जवाब का हैं अमेरिकी राष्ट्रपति को....
- byShiv
- 17 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में कभी भी सीजफायर का ऐलान हो सकता है। रूस के बीच युद्धविराम कराने के प्रयास में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह जुटे हुए हैं। इस सप्ताह इस दिशा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रंप जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर सकते हैं। व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ भी लगातार संपर्क में है। इससे पहले, अमेरिका ने दोनों देशों के सामने 30 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था।
बताया जा रहा हैं की यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, वहीं पुतिन की ओर से अभी तक कोई सहमति नहीं मिली है। खबरों की माने तो कहा जा रहा हैं कि इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत होगी। हम यूक्रेन के साथ भी लगातार संवाद बनाए हुए हैं।
pc- abp news