Russia-Ukraine War: पुतिन के घर ड्रोन हमले की पीएम मोदी ने की आलोचना तो भड़क गए जेलेंस्की, जाने क्या कहा

इंटरनेट डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हुए ड्रोन हमले की कई देशों ने निंदा की है। इसमें भारत भी शामिल था। वहीं इस हमले के बाद अब रूस ने भी यूक्रेन को अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत, यूएई समेत अन्य देशों पर निशाना साधा है।

खबरों की माने तो जेलेंस्की का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति के घर पर हुए हमले की निंदा करने वाले देशों ने यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों पर आंख बंद कर ली है। मीडिया से बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने कहा, यह भ्रामक और अजीब है कि भारत, यूएई समेत कई देशों ने पुतिन के आवास पर हमारे कथित ड्रोन हमले की निंदा की, लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।

खबरों की माने तो जेलेंस्की ने कहा हमारे बच्चों पर बम बरसाए जा रहे हैं। भारी संख्या में लोग मर रहे हैं। वो इसकी निंदा क्यों नहीं करते हैं? सच कहूं तो इन मुद्दों पर मुझे भारत और संयुक्त अरब अमीरात की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही है। 29 दिसंबर को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया था कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति आवास पर 91 ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी, जिन्हें हवा में भी नष्ट कर दिया गया था।

pc- cnn.com