Russia-Ukraine war: यूक्रेन राष्ट्रपति का बड़ा बयान, रूस के हर दिन मारे जा रहे 1,000 सैनिक, जेलेंस्की ने बताया इसे 'पागलपन'
- byShiv
- 13 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का अंत किसी को पता नहीं है। ट्रंप इसे रूकवाने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो रहे है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर से अब तक रूस हर दिन कम से कम 1,000 सैनिकों को खो रहा है।
खबरों की माने तो जेलेंस्की ने इसे पागलपन बताया और कहा कि रूस सिर्फ इसलिए इतनी बड़ी कीमत चुका रहा है ताकि युद्ध खत्म न हो। उन्होंने अमेरिका, यूरोप और बाकी देशों से एकजुट होकर रूस को रोकने की अपील की।
जानकारी के अनुसार जेलेंस्की ने कहा कि रूस को रोजाना भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, रूस हर दिन करीब 1,000 सैनिक खो रहा है। यह हालात दिसंबर से बने हुए हैं। सिर्फ युद्ध को खत्म होने से रोकने के लिए रूस ऐसा कर रहा है, यह सरासर पागलपन है।
pc- newsonair.gov.in






