SA vs AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में 102 साल बाद बना ये अनोखा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। जी हां साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के 8 खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसा 102 साल बाद हुआ है, जब साउथ अफ्रीकी टीम इतने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ टेस्ट मैच खेलने उतरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी पूरी प्लेइंग इलेवन में 30 साल या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों को जगह दी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी सभी खिलाड़ी 30 पार
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल 30 साल या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में सबसे युवा खिलाड़ी मैट रेनशॉ हैं, जिनकी उम्र 30 साल है। वहीं, स्टीव स्मिथ और स्कॉट बोलैंड 37-37 साल की उम्र के साथ टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका की टीम में स्पिनर साइमन हार्मर 37 साल की उम्र के साथ सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जबकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्काे यानसन 26 साल के हैं और टीम केसबसे युवा सदस्य हैं। 

दोनों टीमों को मिलाकर इस टेस्ट में 30 साल या उससे अधिक उम्र के कुल 19 खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले 1926 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में 30 साल से अधिक उम्र के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस तरह मौजूदा मुकाबले ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के एक दुर्लभ रिकॉर्ड की यादें ताजा कर दी हैं।

pc- cricinfo.com