SA vs BAN: वियान मुल्डर के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के 5वें क्रिकेटर

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश और दक्षीण अफ्रीका के बीच खेेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षीण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। इस मैच में वियान मुल्डर के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को एक पारी और 219 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वियान मुल्डर ने अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वियान मुल्डर का इस मुकाबले में बल्ले के साथ गेंद से भी ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला, जो इससे पहले कोई भी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में करने में कामयाब नहीं हो सका था। उन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम की पहली पारी में शतक लगाया, जो उनके कॅरियर का 5वां टेस्ट शतक था। इसके बाद उन्होंने गेंद से कमाल दिखाकर बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी को केवल 184 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने इस पारी में 11 ओवर्स में केवल 31 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए।

मुल्डर इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो एक ही टेस्ट में शतक लगाने के साथ पारी में 7 विकेट लेने में सफल रहे। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पांचवें क्रिकेटर बने। इससे पहले जैक ग्रेगरी (ऑस्ट्रेलिया), इयान बॉथम (इंग्लैंड), रविचंद्रन अश्विन (भारत) और नसीर खान मारूफखिल (अफगानिस्तान)  इस प्रकार की उपलब्धि अपने नाम की थी।

PC- cricinfo.com