Saif Ali Khan: 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद बोले सैफ, रिस्क लेने से डरे नहीं
- byShiv
- 10 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की रिलीज के बाद हिंदी सिनेमा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में लगभग 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म फ्रेंचाइजी ने ऐसी सफलता हासिल नहीं की थी।
अब सैफ अली खान का मानना है कि धुरंधर की सफलता के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को खुद पर गंभीरता से विचार करने और ज्यादा रिस्क लेने की जरूरत है। द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा, “दर्शक अब ऐसी फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं जो पूरे जुनून के साथ बनाई गई हों, कुछ अलग हों और जिनमें कोई स्पष्ट बात कहने की कोशिश हो।
मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा में धुरंधर से पहले और धुरंधर के बाद का दौर है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम इस बदलाव को समझते हैं या नहीं। सैफ ने उन फिल्मों का भी जिक्र किया जो दर्शकों को हल्के में लेने की गलती कर बैठती हैं। उनका कहना था कि फिल्म निर्माण के दौरान कई बार जरूरी चीजें नजरअंदाज हो जाती हैं। अभिनेता ने कहा, “हमें ज्यादा बार सही फैसले लेने चाहिए और ज्यादा साहसी होना चाहिए।
pc- newsbytesapp.com





