Salman Khan: सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' को झटका, इस एक्टर के निधन के कारण टल सकती हैं...
- byShiv
- 21 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे मशहूर सिंगर और ‘इंडियन आइडल’ विनर प्रशांत तमांग के अचानक निधन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म अप्रैल की शुरुआत में पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन प्रशांत के हिस्से की कुछ बेहद अहम शूटिंग अभी बाकी थी।
उनके जाने से न सिर्फ फिल्म की टीम सदमे में है, बल्कि प्रोडक्शन का काम भी बीच में लटक गया है। अब मेकर्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करने और अधूरे हिस्सों को फिर से शूट करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रशांत तमांग को फिल्म के कुछ सबसे अहम एक्शन सीक्वेंस और क्लोज-अप सीन्स शूट करने थे। अब उनके न रहने से टीम के सामने बड़ी मुश्किल यह है कि फिल्म की कहानी और विजुअल कंटीन्यूटी को कैसे बरकरार रखा जाए। छोटे-मोटे शॉट्स तो शायद किसी तरह मैनेज हो जाएं, लेकिन बड़े एक्शन सीन्स को दोबारा शूट करना फाइनेंशियल और लॉजिस्टिक, दोनों ही नजरिए से बहुत महंगा और पेचीदा सौदा साबित हो रहा है।
pc- newsbytesapp.com






