Salman Khan: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि OTT पर होगी रिलीज! जाने क्या हैं कारण

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे है। रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर फिल्म में चीन का जिक्र हटाने के बाद इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो गई है। बदलाव करने के बाद अब रक्षा मंत्रालय, आर्मी और सेंसर बोर्ड में से किसी ने भी फिल्म को अभी तक देखा नहीं है।

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, इस स्टेज पर जरूरी बदलाव करने के बाद टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि अब अगला कदम क्या होगा, ताकि फिल्म सुचारू रूप से रिलीज हो सके। 

इस बीच खबर ये भी आ रही थी कि सलमान की इस नई पिक्चर को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मातृभूमि सीधे ओटीटी पर रिलीज नहीं की जा रही है। मेकर्स इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

PC- news18 hindi