Salman Khan’s Birthday: सलमान को मिला था इस मूवी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दशकों से ज्यादा के करियर में सलमान खान ने न सिर्फ़ सिनेमा पर राज किया, बल्कि करोड़ों दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों ने ब्लॉक बूस्टर कमाई कर अपना नाम किया है। 

सलमान खान को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड (प्रोड्यूसर के रूप में) और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड (एक्टर के रूप में) मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्हें 2015 और 2018 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में भी शामिल किया था। 

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया। इसके बाद 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।

pc- DNA india