West Bengal की जीत पर ट्रंप ने दी मोदी को बधाई तो तिलमिला गए संजय राउत, कह दी ये बड़ी बात
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। इसके साथ ही भाजपा को अन्य दो राज्यों में भी जीत मिली है। अब बंगाल में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल की जीत पर बधाई दी है। ड्रोनाल्ड ट्रंप के पीएम को बधाई देने से संजय राउत तिलमिला गए। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को जमकर सुनाई।

क्या बोले संजय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत ने एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक लंबा पत्र लिखा और उन्हें टैग किया। संजय राउत ने लिखा प्रिय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नमस्ते। भारत से संसद सदस्य के तौर पर, मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपकी बधाई की खबरों के जवाब में यह पत्र लिख रहा हूं। ये राज्य स्तरीय चुनाव हैं- जो भारत के संघीय लोकतंत्र का एक आंतरिक मामला है। इस पर किसी भी बाहरी समर्थन की बात करना जल्दबाजी और अनुचित लगता है। इससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। कई शिकायतों में डर, धमकाने और व्यवस्थागत दबाव के माहौल का आरोप लगाया गया है। आम धारणा यह है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष होकर काम नहीं किया ।

चिंताएं व्यापक बेचौनी को दर्शाती हैं
खबरों के अनुसार संजय राउत ने कहा कि उतनी ही परेशान करने वाली बात केंद्रीय बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती को लेकर लगाए गए आरोप हैं, जिनके बारे में कई लोगों का मानना है कि इससे विश्वास पैदा होने के बजाय जबरदस्ती का माहौल बना। ममता बनर्जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सार्वजनिक रूप से चिंताएं जताई हैं।
pc- dailypioneer.com, indianexpress.com, chinimandi.com




