Sanjay Singh: राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर बोले संजय सिंह, सबसे पहले मैं ही करूंगा उनका....

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की बातें बेबुनियाद हैं और उन्हें इस तरह की किसी भी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी का अहम हिस्सा हैं और परिवार के सदस्य की तरह जुड़े हुए हैं। राघव चड्डा को राज्यसभा भेजा गया, पंजाब की जिम्मेदारी दी और उनके खिलाफ चल रहे मामलों में भी बड़ी राहत मिली। ऐसे में यह कहना कि वे पार्टी से अलग हो रहे हैं, पूरी तरह गलत है।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की सार्वजनिक सक्रियता कम नजर आई है, वे न पार्टी ऑफिस में दिखाई दिए, न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और न ही सोशल मीडिया पर पार्टी की बड़ी कानूनी जीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा कि इस सवाल का जवाब खुद राघव चड्ढा ही बेहतर दे सकते हैं। सांसद संजय सिंह ने कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि अगर कभी राघव चड्ढा ऐसा कोई कदम उठाते हैं, तो सबसे पहले विरोध करने वालों में वह खुद होंगे।

pc- nationalheraldindia.com