Saudi Arabia: क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सता रहा अब इस चीज का डर, कहा- जा सकती है मैरी....
- byShiv
- 17 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को तो हर कोई जानता है, लेकिन अब जो खबर है वो हर किसी को डरा देने वाली है। जी हां जो खबरें हैं वो यह हैं कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की जान को खतरा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो खुद प्रिंस ने कहा अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि वह अमेरिका और इजरायल के साथ एक बड़ी सौदेबाजी कर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा जिसमें सऊदी का इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाना भी शामिल है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक मौके पर प्रिंस ने मिस्र के नेता अनवर सादात की तरह अपना हाल होने को लेकर चिंता जताई। इजरायल के साथ शांति समझौता करने के बाद सादात की हत्या कर दी गई थी। प्रिंस ने सवाल किया कि आखिर अमेरिका ने अनवर सादात की रक्षा के लिए क्या किया?
खबरों की माने तो प्रिंस सलमान ने अपने सामने आने वाले खतरों पर चर्चा की और बताया कि आखिर किसी भी समझौते में फिलिस्तीनी देश के लिए एक अपरिवर्तनीय रास्ता क्यों शामिल होना चाहिए।
pc- english-aawsat-com.translate.goog