Sawan 2026: जाने सावन के महीने में किन चीजों का करना चाहिए सेवन और किन से बनानी चाहिए दूरी
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। श्रावण मास चल रहा हैं, इसे हिंदुओं का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान लोग पूजा-पाठ करते हैं, व्रत रखते हैं, मंदिर जाते हैं, पूरे भारत में लाखों श्रद्धालु खासकर सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं। लेकिन सावन सिर्फ पूजा-पाठ का महीना नहीं है। इस दौरान खानपान का भी विशेष महत्व होता है। तो जानते हैं आज इसके बारे में।
सावन में खानपान का महत्व क्यों है?
सावन में भोजन को भी पूजा और भक्ति का हिस्सा माना जाता है। इस दौरान कई लोग सात्विक भोजन करते हैं। सात्विक भोजन में ताजा, सादा और शाकाहारी खाना शामिल होता है। माना जाता है कि इससे शरीर और मन दोनों शांत रहते हैं और पूजा-पाठ में मन आसानी से लगता है।
सावन में क्या खाना चाहिए?
ताजे फलः सावन में फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ये हल्के होते हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। इस दौरान केला, सेब, पपीता, अनार, अंगूर, खा सकते है।
दूध से बनी चीजेंः सावन में दूध का विशेष महत्व होता है क्योंकि भगवान शिव को भी दूध अर्पित किया जाता है। आप अपने भोजन में दूध, दही, छाछ, पनीर और लस्सी शामिल कर सकते हैं।
सूखे मेवेः व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा देने के लिए बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश, पिस्ता और खजूर खा सकते हैं।
साबूदानाः सावन के व्रत में साबूदाना सबसे ज्यादा खाया जाता है। इससे साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा और साबूदाना की खीर बनाई जाती है।
व्रत का आटाः व्रत के दौरान गेहूं के आटे की जगह कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल किया जाता है। इससे पूरी, रोटी, चीला और पकौड़े बनाए जा सकते हैं।
सावन में किन चीजों से बचना चाहिए?
मांस और मछली- सावन के पूरे महीने में कई लोग मांस, मछली और अन्य नॉनवेज खाने से परहेज करते हैं।
अंडा- सात्विक भोजन करने वाले लोग अंडा भी नहीं खाते।
प्याज और लहसुन- सात्विक भोजन में आमतौर पर प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। माना जाता है कि ये मन को शांत रखने में बाधा बन सकते हैं।
शराबः सावन के पवित्र महीने में कई श्रद्धालु शराब का सेवन नहीं करते।
pc- parbhat khabar






