SBI Bank: एसबीआई बैंक ने दो दिनों की हड़ताल से पहले जारी की एडवायजरी, जाने क्या बताया

इंटरनेट डेस्क। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई आज से 6 दिनों के लिए बंद रहेगा। ऐसे में बैंक के ग्राहको कोई परेशानी ना हो उसके लिए बैंक ने कुछ एडवायजरी जारी की है। वैसे भी बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा का हमेशा से ख्याल रखता है। शुक्रवार को बैंक की तरफ से ग्राहकों के लिए एक एडवायजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि बैंक के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं, बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल पर रहने वाले हैं। इससे पहले 23 और 24 मई को शनिवार और रविवार है और इसके बाद भी बैंक की ईद की छुट्टी है।

बैंक ने जारी की एडवायजरी
बैंक के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसके जरिए बैंक की तरफ से ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि हड़ताल के समय में बैंक की शाखाओं में जरूरी बैंकिंग सेवाएं जारी रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों से असुविधा को कम करने के लिए अल्टरनेटिव बैंकिंग चैनलों का उपयोग करने की सलाह दी है।

क्या लिखा
इस पोस्ट में लिखा है, कृपया ध्यान दें कि अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय हड़ताल की सूचना दी है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ब्रांच में ग्राहकों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद बैंक ने तीन मुख्य बिंदुओं में ग्राहकों से जरूरी निवेदन किया है।

  • कैश की जरूरत पड़ने पर ATM/ADWMs का इस्तेमाल करें
  • कस्टमर सर्विस पॉइंट का इस्तेमाल करें (CSPs)
  • इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रिफर करें