SBI: बार बार जाते हैं एटीएम तो कम कर दें ट्रांजैक्शन करना, नहीं तो पड़ जाएगा आपको महंगा

इंटरनेट डेस्क। दिसंबर का महीना चल रहा हैं और एक महीने बाद नए साल की शुरूआत हो जाएगी। लेकिन उसके पहले दिसंबर में ही एसबीआई ने अपने ग्राहकों को महंगाई का झटका दिया है। जी हां अगर आपकी भी बार-बार एटीएम से पैसे निकालने की आदत है तो अब थोड़ा संभालने की जरूरत है, दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया था, इसके बाद फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पार करते ही आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

दरअसल 1 फरवरी 2025 से एसबीआई ने एटीएम ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट और फीस से जुड़े नए नियम लागू कर दिए थे। जिसके बाद अब सभी ग्राहकों पर एक जैसी फ्री लिमिट लागू होती है। इन नए नियमों के बाद अब हर ग्राहक को हर महीने एसबीआई के एटीएम पर पांच और दूसरे बैंक के एटीएम पर 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं।

अगर आप फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं तो एसबीआई एटीएम पर 15 रुपये $ जीएसटी और दूसरे बैंक के एटीएम पर 21 रुपये के साथ जीएसटी देना होता है।

PC- economictimes.indiatimes.com