Shankaracharya:अविमुक्तेश्वरानंद ने सीए योगी से मांगा हिंदू होने का प्रमाण, 40 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो फिर होगी....
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूपी प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी के विद्या मठ में प्रेस वार्ता के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देने की चुनौती दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गोमाता को राज्यमाता का दर्जा देने और मांस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है, अविमुक्तेश्वरानंद ने इन मांगों को पूरा करने के लिए शासन को 40 दिनों का समय दिया है।

क्यों कि ये मांग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह विवाद तब बढ़ा जब प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उनके शंकराचार्य होने का प्रमाणपत्र मांगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 10-11 मार्च तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लखनऊ में संतों के समागम के बीच बड़ा फैसला लेंगे। शंकराचार्य ने तीखे लहजे में कहा कि शासन ने उनसे पद और परंपरा का प्रमाणपत्र मांगा, जो उन्होंने सौंप दिया है, अब समय मुख्यमंत्री के प्रमाण देने का है क्योंकि सनातनी समाज उनसे हिंदू होने का साक्ष्य मांग रहा है।

रखी 2 मांगे
उनके अनुसार, हिंदू होना केवल भाषणों या भगवे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी असली कसौटी गो-सेवा और धर्म-रक्षा है, उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास मुख्यमंत्री के विश्वस्तों के माध्यम से किया जा रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद ने दो शर्तें रखी हैं, पहली मांग यह है कि महाराष्ट्र और उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गाय को राज्यमाता का आधिकारिक दर्जा मिले, दूसरी मांग मांस निर्यात पर तत्काल रोक लगाने की है।
pc- ndtv.in, aaj tak.ndtv






