Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट आई सामने, जाने कौन कौन आएगा नजर
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरेनट डेस्क। स्त्री 2 में की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्म स्त्री 2 ने 800 करोड़ का बिजनेस किया था। अब करीब दो साल के बाद श्रद्धा कपूर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वो फिल्म ईथा की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
खबरों की माने तो ये फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दरअसल, श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा की ऑफिशियल रिलीज को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, फिल्म को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर से ईथा के जरिए साथ आ रहे हैं। इसकी रिलीज डेट को लॉक कर दिया गया है। तरण आदर्श ने पोस्ट में आगे श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की रिलीज डेट भी मेंशन की है। उन्होंने इसमें लिखा, फिल्म को 28 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इसके साथ ही अगर ईथा की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ ही एक्टर रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं। वहीं, एक्टर जीशान अयुब भी अहम किरदार प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं।
pc- siasat.com






