Shukrawar Ke Upay: आप भी शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी आप पर कृपा
- byShiv
- 21 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। सप्ताह का हर दिन अलग अलग देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन भी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी मां की पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन व्रत करने का भी विधान है। शुक्रवार का व्रत करने से माता लक्ष्मी व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। तो जानते हैं शुक्रवार के दिन के विशेष उपायों के बारे में।
शुक्रवार को करें ये उपाय
व्यापार के लिए
आपके बिजनेस की गति रुक गई है, तो शुक्रवार के दिन आपको काली गुंजा के 11 दाने लेकर, उन्हें भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग से स्पर्श कराना चाहिए। फिर उन दानों को अपने जीवनसाथी को संभालकर रखने के लिए दे दें।
आर्थिक संपन्नता के लिए
आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें तो शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दिवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।
नौकरी के लिए
आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो शुक्रवार को घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं।
pc- abp news





