Sikkim: निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा अभी भी टनल में फंसे
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सिक्किम के नामची जिले के सामरदुंग (झोलुंगे) स्थित एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां लैंड स्लाइड से 8 लोगों की मौत हो चुकी हैं और लगभग 19 से ज्यादा लोग अभी भी टनल में फंसे है। घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। हादसे के बाद सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
27 मजदूरों के सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नामची जिले की कलेक्टर अनूपा टमलिंग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ऐसी संभावना है कि लगभग 27 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। हालांकि, सुरंग के अंदर की स्थिति के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है, इसलिए सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नामची जिला प्रशासन, अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार ऑपरेशन चला रहा है। बयान में कहा गया है कि एसएसडीएमए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की एक टीम टनल में दाखिल हो गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ टीम के लौटने के बाद ही यह साफ जानकारी मिल पाएगी कि कितने वर्कर अंदर हैं और उनकी हालत कैसी है।
pc- tv9






