SL vs IND: श्रीलंका सीरीज के पहले भारतीय टीम खेलेगी एक मैच, जाने कहा होगा ये मुकाबला
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने जो टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बीसीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि सीरीज में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन बाहर रहेंगे।
इतना नहीं, टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, इसकी भी घोषणा हो गई है, साथ ही इसकी तारीख भी सामने आ गई है। टीम की कमान एक बार फिर से शुभमन गिल के ही हाथ में रहेगी, केएल राहुल को उपकप्तानी दी गई है। अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू होगा।
इस बीच बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। साथ ही ये भी बताया है कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो कि चार दिन का होगा। ये मैच 7 अगस्त से शुरू हो जाएगा। चार दिन का मैच होने के कारण ये 10 तारीख को खत्म हो जाएगा। मैच कोलंबो में होगा। इस मैच में टीम इंडिया को अपनी तैयारियां का जायजा लेने का मौका होगा और वहां की कंडीशन में खुद को ढालने के लिए भी वक्त मिलेगा।
PC- aaj tak






