SL vs IND: श्रीलंका में टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से हुए बाहर!
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। अब फिर से भारतीय टीम को झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोटिल होने के कारण दोनों टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद ही वॉशिंगटन दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस महीने की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान सुंदर के पैर में चोट लग गई थी। सूत्र ने आगे बताया कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंसश् में रिपोर्ट करेंगे।
टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के जल्द ठीक होने की संभावना है। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होकर बाहर होने के बाद अब फिंगर स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
PC- amar ujala






