USA: ट्रंप ने एक बार फिर दोहराई होर्मुज स्ट्रेट और मेक्सिको के नाम बदलने की बात...दुनियाभर में मची...
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से न केवल कुछ प्रमुख भौगोलिक स्थलों बल्कि देश के एक राज्य तक का नाम बदलने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का नाम ट्रंप स्ट्रेट रखा जा सकता है। ट्रंप ने लेक ओंटारियो और न्यू मेक्सिको के नाम भी बदलने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी इन जगहों के नामों को बदलने को लेकर अपना इरादा जाहिर कर चुके हैं।
ट्रंप ने डलास में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में कहा कि वह इस रणनीतिक समुद्री जलमार्ग के नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा, अब यह ट्रंप स्ट्रेट के नाम से जाना जाएगा और मुझे यकीन है कि ईरानी नेतृत्व इससे खुश होगा। ट्रंप ने ओंटारियो झील का नाम लेक अमेरिका रखने के अपने प्रस्ताव को दोहराया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कनाडा के साथ ट्रेड वार के बीच गत अगस्त में भी इसका उल्लेख किया था। उन्होंने कहा, हम इसे अब लेक अमेरिका कहने जा रहे हैं। यह झील अमेरिका और कनाडा द्वारा साझा की जाती है। ट्रंप ने न्यू मेक्सिका का नाम न्यू अमेरिका रखने का विचार भी प्रस्तुत किया।
pc- ddnews.gov.in





