BJP: वंदे मातरम् विवाद पर बोले नितिन नवीन, राहुल मियां भारत की संस्कृति को नहीं समझते
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद कम नहीं हो रहा है। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। वंदे मातरम् को लेकर हो रहे विवाद के मुद्दे पर नितिन नवीन ने राहुल गांधी को मियां कह दिया है। नितिन नवीन ने कहा है कि राहुल मियां भारत की संस्कृति को नहीं समझते क्योंकि वो विदेशी संस्कृति में पले बढ़े हैं।

क्या बोले नितिन नवीन?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं जो वंदे मातरम् कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। मैं राहुल मियां से कहता हूं, मित्रों कि राहुल जी आप वंदे मातरम् का महत्व समझ ही नहीं सकते। क्योंकि आपने कहीं ना कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझा। आप तो विदेशी संस्कृति में पले और बढ़े हैं। जिस वंदे मातरम् की गूंज से हजारों लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया।

क्या है पूरा विवाद?
आपको बता दें कि हाल ही में संसद से वंदे मातरम् बिल पास हुआ था। इस बिल के अनुसार, वंदे मातरम् के सभी 6 अंतरे गाना अनिवार्य कर दिया गया है। बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर भी वंदे मातरम् का गायन हुआ था। हालांकि, कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 6 पैरा में से सिर्फ दो पैरा गाएंगे। कांग्रेस के नेता पूरा वंदे मातरम नहीं गाएंगे।
pc- indiatv hindi,economictimes.indiatimes.com, deccanherald.com





