Sonam Wangchuk: दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को ले गई अस्पताल, खाली कराया गया जंतर-मंतर, प्रदर्शनकारियों को हटाया
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर यह सामने आ रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस वक्त भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां बीते 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस अपने साथ लेकर अस्पताल गई है। बता दें कि भूख हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। इसके अलावा पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटा दिया है।

पुलिस बल किया तैनात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली पुलिस मुख्यालय में देर शाम नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने नई दिल्ली जिले रेंज की ज्वाइंट सीपी डीसीपी के साथ सोनम वांगचुक मामले पर बैठक की थी। बैठक के बाद सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया और उन्हें लेकर अस्पताल गए। वहीं मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।
20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी। इस दौरान संसद का मानसून सत्र भी होना है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर धरना दे रहे लोगों को हटाया जा सकता है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि अभिजीत दिपके वॉशरूम गए थे, इसी दौरान पुलिस की टीम वहां पहुंची और सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई। आरोप ये भी है कि दिल्ली पुलिस की टीम डॉक्टरों के कपड़े पहनकर वांगचुक को लेने गई थी।
pc- danik bhaskar,india tv.in,






