Stephen Fleming: सीएसके को आईपीएल किंग बनाने वाले स्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच!

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कोच बन सकते है। वह ब्रेंडन मैकुलम की जगह ले सकते हैं। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में ऐसा दाव किया गया है।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच के लिए करीब 1 हफ्ते तक इंटरव्यू चले। इसके बाद फ्लेमिंग इस पद के लिए सबसे आगे हैं। फ्लेमिंग अपने ही देश के मैकुलम के साथ मिलकर काम करेंगे। मैकुलम इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल (वनडे-टी20) कोच बने रहेंगे। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट और एशेज व न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खराब नतीजों के बाद मैकुलम को इस महीने की शुरुआत में उनके पद से हटा दिया गया था।

शुरुआत में एंडी फ्लावर को मुख्य दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कोच ने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लंदन स्पिरिट के साथ अपनी फ्रेंचाइजी कोचिंग की जिम्मेदारियों को जारी रखने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर भी इस प्रक्रिया से अलग हो गए। उन्होंने बुधवार को बताया कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनसे संपर्क नहीं किया था।

pc- cricinfo.com