Sunita Ahuja: वन नाइट स्टैंड के लिए सुनीता ने चुना बॉलीवुड के इस अभिनेता को...जानकर गोविंदा भी रह जाएंगे...
- byShiv
- 23 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अभी मीडिया की सुर्खियों में है। वो दोनों एक दूसरे को लेकर कोई ना कोई बयान देते ही रहते है। इस समय सुनीता खास वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने बताया कि वो शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं।
उन्होंने हाल ही में वॉय नोट विथ एमएनएल एस3 को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बातचीत की। इंटरव्यू के दौरान सुनीता से रैपिड फायर राउंड में मस्ती-मजाक में ही वन नाइट स्टैंड को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने भी मस्तीभरे अंदाज में बेबाक होकर जवाब दिया।
सुनीता से मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि अगर उन्हें किसी बॉलीवुड एक्टर संग वन नाइट स्टैंड का मौका मिलेगा, तो वो किसके साथ करना चाहेंगी। ऑप्शन में सुनीता को शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे के नाम दिए गए थे। उन्हें इन्हीं तीनों स्टार्स में से अपनी पसंद बतानी थी। सुनीता ने ऑप्शन सुनने के बाद तुरंत ही शाहरुख खान का नाम ले लिया। उन्होंने दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर को चुना और तीसरे पर हर्षवर्धन राणे का नाम लिया। सुनीता ने कहा कि उनकी पहली प्रायोरिटी शाहरुख खान होंगे।
pc- ndtv india






