Supreme Court: एनसीईआरटी की बुक के चैप्टर पर नाराज हुए सीजेआई, न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

इंटरनेट डेस्क। देश के मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी प्रकट की हैं और इसका कारण यह हैं कि एनसीईआरटी की कक्षा आठ की किताब में न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में अध्याय है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जल्दी सुनवाई का आश्वासन दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, मैंने मामले पर संज्ञान लिया है, किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चीफ जस्टिस ने बुधवार को यह जानकारी तब दी जब सीनयर एडवोकेट कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को उनके सामने उठाया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, पूरे देश में वकील और जज इस बात को लेकर चिंतित हैं। न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में मैं अपनी भूमिका निभाऊंगा।

खबरों की माने तो कोर्ट ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग की क्लास-8 की सोशल साइंस की बुक के चैप्टर का कड़ा विरोध किया है, इस चैप्टर में न्यायपालिका में भ्रष्टाचारश् का जिक्र है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने इसे संविधान की मूल संरचना पर हमला बताया है।

pc- moneycontrol.com