Surat: पति पत्नी पर करता था शक, फिर एक दिन मारकर सीमेंट-गारे के मिक्सर में कर दिया दफन, ऐसे खुला पूरा...
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। यहां एक 39 साल के आहार विशेषज्ञ की हत्या कथित तौर पर उसके पति ने की थी और बॉडी को सीमेंट में छिपा दिया। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि महिला की बॉडी को छिपाने के लिए लकड़ी के बक्से में रखकर मिट्टी और सीमेंट से ढक दिया गया था। शिल्पा साल्वे के पति विशाल को हिरासत में ले लिया गया है।
पति ने ही दर्ज कराई थी शिकायत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिल्पा पहले सूरत म्युनिसिपल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में आहार विशेषज्ञ के तौर पर काम करती थी। उसने बाद में अपना क्लिनिक खोल लिया था। विशाल पहले एक डायमंड पॉलिशिंग फैक्ट्री में काम करता था लेकिन लगभग आठ साल से बेरोजगार था। पिछले हफ्ते पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि शिल्पा लापता है। फिर वह घर से चला गया, और अपने कबूलनामे वाली एक चिट छोड़ गया।
रोजाना झगड़े के कारण पति ने की हत्या
खबरों की माने तो पुलिस के मुताबिक विशाल और शिल्पा के बीच रोजाना झगड़ा होता था और उसे शक था कि उसका किसी और से अफेयर है। शिल्पा उसे अपना मोबाइल फोन चेक करने से मना कर देती थी और इसी वजह से अक्सर झगड़े होते थे। दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 13 और आठ साल है। पुलिस के मुताबिक विशाल ने पत्र में लिखा, “कई सालों की अच्छी शादी के बाद, मेरी पत्नी के बर्ताव में बदलाव आया, हमारे रिश्ते खराब हो गए, और हम अक्सर झगड़ते थे। रोजाना झगड़ों से तंग आकर और बर्दाश्त न कर पाने की वजह से मैंने यह जुर्म किया है और इसमें कोई और शामिल या ज़िम्मेदार नहीं है। मैंने 20 अप्रैल को यह जुर्म किया और उसकी बॉडी को सलाबतपुरा में अपने पुश्तैनी घर में छिपा दिया। पुलिस को शिल्पा की बॉडी एक लकड़ी के बक्से के अंदर मिली। लाश को 4.5 स्क्वायर फुट के लकड़ी के बक्से में मिट्टी और सीमेंट के मिक्सचर में छिपाया गया था। उसने उस पर पानी नहीं डाला था। आरोपी ने अपने पत्र में जुर्म कबूल कर लिया है।
pc- mediahelpingmedia.org






