Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश , मेष और मकर समेत इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य !
- byvarsha
- 17 Aug, 2026
PC: TV9
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। ऐसे में आज सूर्य अपनी ही राशि में गोचर करेगा। सूर्य आज सुबह 8:03 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर गया है। यह 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा और फिर कन्या राशि में गोचर करेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को पिता, आत्मविश्वास, सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है। सूर्य के गोचर से मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष
सूर्य के गोचर और सूर्य के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में फायदा होगा। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सूर्य के गोचर के प्रभाव से छात्रों को फायदा होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
सिंह
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य भी सिंह राशि में गोचर कर रहा है। इससे सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनके करियर में तरक्की होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
वृश्चिक
सूर्य के गोचर से वृश्चिक राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। करियर में सफलता के चांस रहेंगे। जॉब और बिज़नेस में फ़ायदा होगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
धनु
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। कई मामलों में धनु राशि वालों को फ़ायदा होगा। फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
मकर
सूर्य के गोचर के असर से मकर राशि वालों को फ़ायदा होगा। उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। फाइनेंशियली आपके लिए समय अच्छा रहेगा। जॉब और बिज़नेस में फ़ायदा मिलने के चांस हैं।





