Surya Grahan 2026: जाने कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या मान्य होगा सूतककाल

इंटरनेट डेस्क। साल 2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। इसका समय रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 13 अगस्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। समय भारत के अनुसार है, लेकिन यह ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा। वजह यह है कि जब ग्रहण लगेगा, उस समय भारत में रात होगी। सूर्य दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण भी नजर नहीं आएगा।

सूतकाल नहीं होगा मान्य
यही कारण है कि भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस बार सूर्य ग्रहण आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में इसे साफ देखा जा सकेगा। उत्तरी स्पेन और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में भी यह नजर आएगा। इसके अलावा फ्रांस, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों में यह आंशिक रूप में दिखाई दे सकता है।

ग्रहण को लेकर परंपराएं
ग्रहण को लेकर कई तरह की परंपराएं भी चली आ रही हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि इस दौरान खाना नहीं खाना चाहिए। कुछ लोग ग्रहण से पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं और ग्रहण खत्म होने के बाद ही खाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि ग्रहण के समय बना भोजन अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि इस बात को लेकर अलग-अलग राय भी है।कुछ लोग ग्रहण के दौरान सोने से बचते हैं और ध्यान या मंत्र जाप करना ठीक मानते हैं।

pc-