T-20 Cricket: जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, कीरोन पोलार्ड का तोड़ा रिकॉर्ड
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया, जो अब तक किसी भी बल्लेबाज के नाम नहीं था। द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।
वेल्श फायर के खिलाफ बुधवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बटलर ने अपने पहले तीन छक्कों में ही इतिहास रच दिया। मार्काे जानसेन की गेंद पर लगाया गया पहला छक्का उन्हें पोलार्ड के 14,803 टी20 रन के आंकड़े से आगे ले गया। इसके बाद उन्होंने लगातार दो और छक्के जड़कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। बटलर ने कुल छह छक्के लगाए और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में वेल्श फायर को 9 विकेट से हराकर लगातार तीन हार का सिलसिला भी खत्म किया। टीम ने 156 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टिम सीफर्ट 62 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि बटलर 51 रन बनाकर अंत तक टिके रहे।
pc- x.com






