WI va PAK: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज हुई 1-1 से बराबर, पाक के लगातार हार का सिलसिला टूटा
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान वापसी की है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 8 विकेट से शिकस्त दी।
पाकिस्तान की जीत के साथ ही ये दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। दूसरे मैच में बाबर आजम ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने लगातार चार टेस्ट मैच हारने का सिलसिला खत्म किया। टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक हीरो बने, जिन्होंने पहली पारी में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन की पारी खेली थी।
जुलाई 2023 में श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान ने पहली विदेशी टेस्ट जीत हासिल की। इस जीत के साथ पाकिस्तान का लगातार आठ मैच हारने का सिलसिला भी टूट गया है। वेस्टइंडीज का इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया है।
PC- cricinfo.com






