T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने हासिल की टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने युगांडा को हरा दिया। वैसे युगांडा और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें सुपर-8 से बाहर हो चुकी है। लेकिन दोनों का ग्रुप स्टेज का मैच बाकी था तो वो मैच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली जीत हासिल की। 

इसके साथ ही इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। कीवी गेंदबाजों ने युगांडा को सिर्फ 40 रन पर ढेर कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है।

ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम ने 41 रन के टारगेट को 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। इस दौरान डेवोन कॉनवे नाबाद 22 रन और रचीन रवींद्र 1 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें, न्यूजीलैंड ने ये टारगेट 5.2 ओवर में चेज किया। यानी न्यूजीलैंड टीम ने 88 गेंद रहते इस मुकाबले को जीत लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान डरबन में केन्या के खिलाफ 74 गेंद रहते मैच जीता था।

pc- www.espncricinfo.com