Sports
T20 World Cup 2026: कनाडा के युवराज सामरा ने 65 गेंद में ठोके 110 रन, तोड़ डाले कई रिर्कार्ड
- byShiv
- 17 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में चेन्नई के मैदान पर मंगलवार को 19 साल के कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 110 रन ठोककर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया। 6 छक्के और 11 चौके पारी में लगाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवरों में 173/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसकी बुनियाद सामरा की विस्फोटक पारी रही।
सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए है। 19 साल 141 दिन में यह कमाल कर उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद (22 साल 127 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप (2026) का यह महज दूसरा शतक है। एक दिन पहले ही पथुम निशांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेल में शतक जड़कर श्रीलंका को जीत दिलाई थी।
pc- espncricinfo.com






