T20 World Cup 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बन सकते हैं ईशान किशन

इंटरनेट डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अब आईपीएल में एक नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में  317 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने ईशान किशन ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में पहली बार झारखंड को चैंपियन भी बनाया था। अब उन्हें आईपीएल के आगामी संस्करण में भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मिल सकती है।

खबरों के अनुसार, ईशान किशन पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर सकते हैं।  खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस पीठ की चोट से रिकवर कर रहे हैं और इसी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेले थे। अभिषेक शर्मा का नाम भी कप्तानी के दावेदारों में आया था, लेकिन अब ईशान का नाम सामने आ रहा है।

खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस  आईपीएल  2026 के कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं।  हैदराबाद  को अपना पहला मैच 28 मार्च को मौजूदा चौंपियन आरसीबी के खिलाफ खेलना है।

pc- naidunia