T20 World Cup 2026: भारत के साथ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पीएम शरीफ ने की पुष्टि
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से करीब 6 दिन पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से एलान किया जाता है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन श्रीलंका में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी। अब मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 4 फरवरी को पुष्टि की कि उनकी क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलेगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। कैबिनेट बैठक में शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाया है।
उन्होंने कहा, हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बहुत सोच-समझकर फैसला लिया है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। खेल का मैदान राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और यह एक उचित निर्णय है।
pc-newsarenaindia.com, news18






