T20 World Cup 2026: सूर्याकुमार आज तोड़ सकते हैं विराट कोहली का ये बड़ा रिर्काड
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच नामीबिया की टीम के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में कप्तान सूर्या के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। सूर्या पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर यह रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।
अगर आज सूर्या अर्धशतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह भारत की ओर से घर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी सूर्यकुमार यादव 14 फिफ्टी प्लस पारियां टी20 इंटरनेशनल में घर पर खेल चुके हैं। विराट कोहली भी घर में इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 12 पारियां अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घर में 44 मैचों की 43 पारियों में 39 के औसत से कुल 1404 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 14 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी निकली है। उन्होंने घर में 170.18 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। घर में उन्होंने कुल 86 छक्के और 126 चौके लगाए हैं।
pc- aaj tak






