T20 World Cup 2026: इस कारण टी20 वर्ल्डकप से अचानक बाहर हुआ ये दिग्गज

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच है। लेकिन उसके पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि सीनियर बल्लेबाज चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। ब्रेंडन टेलर उनके सीनियर खिलाड़ी थे। ब्रेंडन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रेंडन टेलर ने 45 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए थे। 

40 साल के ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 से अब तक जिम्बाब्वे के लिए 36 टेस्ट, 207 वनडे और 59 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक के चलते 2403 रन हैं। वनडे में 11 शतक और 39 फिफ्टी के बूते 6704 रन हैं। वहीं टी20 में 1 शतक और 6 फिफ्टी के चलते उन्होंने 1216 रन बनाए हैं।

pc- english.lokshahi.com