Govinda: गोविंदा के साथ तनाव की खबरों के बीच सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट के बाहर हुई स्पॉट, बेटा यश भी दिखा साथ
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 19 अगस्त के दिन फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। सामने आए वीडियो में सुनीता के साथ उनके बेटे यश भी कोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। जब पपराजी ने सुनीता से कोर्ट आने का कारण पूछा तब उन्होंने कहा, ‘बर्थडे मनाने आए थे।’ वहीं यश गुस्से में अपनी मां को घर ले जाते दिखे।
बता दें कि हाल ही में गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन के दौरान एयरपोर्ट पर अपनी एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए थे। उसी दिन जब पपराजी ने सुनीता से गोविंदा की आने वाली फिल्म के बारे में पूछा था तब उन्होंने कहा था, ‘बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है... शर्म तो आनी चाहिए थोड़ी इसको।
कुछ स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनो! हम लोगों को देखो, हम किस स्टाइल में चलते हैं। सुनीता ने आगे कहा था, गोविंदा कहता है कि मैं नाम कमाने के लिए उसे बदनाम कर रही हूं। उसे खुद देखना चाहिए कि वह खुद क्या कांड कर रहा है।
pc- live hindustan






