Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्तूबर किस दिन होगी घट स्थापना, जानें सही तिथि और समय
- byShiv
- 03 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है। इसमें अब कुछ ही समय बाकी रह गया हैं। हालांकि तारीख को लेकर इस बार लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है। इसकी वजह यह है कि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर की रात से शुरू हो रही है, जबकि नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्तूबर को माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कलश स्थापना किस दिन होगी और नवरात्रि का पहला व्रत कब रखा जाएगा?
क्या रहेगा समय
इसका उत्तर समझने के लिए पंचांग में तिथि के आरंभ और पूजा के लिए निर्धारित शुभ समय, दोनों को देखना जरूरी है। पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 10 अक्तूबर 2026 की रात 9 बजकर 19 मिनट पर आरंभ होगी और 11 अक्तूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। वहीं, शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना 11 अक्तूबर, रविवार को की जाएगी।
11 अक्तूबर को ही क्यों होगी घटस्थापना?
11 अक्तूबर को सूर्याेदय के समय प्रतिपदा तिथि विद्यमान रहेगी। इसे उदयातिथि कहा जाता है। इसी आधार पर नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा और मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। हालांकि हर पर्व और धार्मिक अनुष्ठान के लिए उदयातिथि का नियम लागू हो, यह जरूरी नहीं है।
घटस्थापना का मुहूर्त
11 अक्तूबर को घटस्थापना के लिए सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक का समय बताया गया है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। अन्य शहरों में स्थानीय सूर्याेदय के आधार पर मुहूर्त में अंतर हो सकता है। हालांकि स्थान के अनुसार घटस्थापना का मुहूर्त अलग-अलग हो सकता है।
pc- aaj tak





