Rashifal 4 oct 2026: इन राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा दिन, पुराना लेन-देन होगा खत्म, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 03 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 4 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और बदलाव लेकर आ सकता है। दूसरों की सलाह को हल्के में लेने से बचना होगा, क्योंकि सही सलाह आगे की किसी परेशानी को टाल सकती है। कुछ राशियों के जातकों को काम में तरक्की के मौके मिलेंगे, जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के दौरान चुनौतियां आएंगी, लेकिन सहकर्मी की मदद से आप उन्हें आसानी से पूरा कर लेंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा, संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और उनके करियर को लेकर आप उनसे बातचीत करेंगे। पुराना लेन-देन निपटाने से राहत मिलेगी, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी. कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ से उनकी कोशिश सफल नहीं होगी। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।
pc- firstindianews.com






