Congress: राहुल गांधी ने शुरू किया डिजिटल 'सत्याग्रह' अभियान, ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अब कुछ नया करने जा रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने सत्याग्रह नाम से एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए देशभर में अपने अधिकारों और विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों की कहानियों को एक नक्शे पर लाने की पहल की गई है।

खबरों की माने तो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर यह लड़ाई उन्हें अकेले लड़नी पड़ती है। उन्होंने जेन जी, छात्रों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर संघर्ष की अपनी कहानी है, लेकिन अकेले उठने वाली आवाज अक्सर दब जाती है।

राहुल गांधी ने कहा, सत्याग्रह इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि बापू ने सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन उससे भी बड़ा हथियार एकता के साथ सच के लिए खड़े होना है। राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों से अपनी कहानी इस पोर्टल पर भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसमें करीब दो मिनट लगेंगे, लोगों की कहानी नक्शे पर दिखाई जाएगी और इसके जरिए वे यह भी देख सकेंगे कि उनकी तरह और कौन-कौन संघर्ष कर रहा है।

pc- theprint.in