T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री हुई शुरू, जाने कहा से ले पाएंगे

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। आप भी अगर वर्ल्ड कप के मैच देखना चाहते हैं तो टिकट खरीद सकते है। जानकारी के अनुसार आईसीसी ने भारतीय समयानुसार शाम 6.45 बजे से टिकट विंडो ओपन कर दी।

फरवरी में होगा शुरू

बता दें कि 20 टीमों का यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जो 8 मार्च तक खेला जाएगा।  पहले चरण में कुछ स्टेडियमों के टिकट सिर्फ 100 रुपये (भारत) या 1000  (श्रीलंका) में मिल रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण के लिए टिकट उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

20 टीमों का टूर्नामेंट है 8 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत में मैच अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे।  20 टीमों और से 55 मैचों के साथ यह सबसे बड़ा और सबसे समावेशी टी20 वर्ल्ड कप होगा।

pc- thehansindia.com