T20 World Cup:आदिल रशीद के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड, हासिल कर ये उपलब्धि भी
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वहीं उन्होंने दो अन्य उपलब्धियां भी इस मैच में हासिल की। मैच में आदिल रशीद ने 4 ओवर्स में सिर्फ 16 रन देने के साथ 2 विकेट झटके। अपने दो विकेट के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने चार सौ विकेट पूरे किए।
इसके अलावा आदिल रशीद अब क्रिकेट के इस फॉर्मेट में फुल मेंबर्स टीमों के बीच खेले जाने वाले मैचों में सबसे ज्यादा विकेट एक टीम के खिलाफ लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजी हारिस रऊफ का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
आदिल रशीद अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 41 विकेट झटके चुके हैं। पाक गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 40 विकेट झटके थे।
pc- espncricinfo.com






